भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ Xiaomi का Redmi 9 Prime स्मार्टफोन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Xiaomi ने Redme 9 प्राइम को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में चार कैमरे दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, सनराइस फ्लेयर और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।