Contactless ATM से महज 25 सेकेंड में निकाल सकेंगे कैश; एजीएस ट्रांजेक्स टेक्नोलॉजी ने ईजाद की नई तकनीक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एटीएम टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनी एजीएस ट्रांजेक्स टेक्नोलॉजी ने ऐसी ही मशीन डिजाइन की है जिसे बिना छुए ही कैश निकासी संभव है। दरअसल इस नई तरह की एटीएम मशीन में मोबाइल ऐप के जरिए क्यूआर कोड को स्कैन कर कैश निकाला जा सकेगा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बैंक नई तकनीक वाली मशीनें इंस्टाल करने जा रही हैं। महज 25 सेकेंड में इससे कैश निकल आएगा।
