भारत में जल्द 50 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार कर सकते हैं यूट्यूब और व्हाट्सएप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जल्द यूट्यूब और व्हाट्सएप भारत में 50 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार कर सकते हैं। देश में व्हाट्सएप के कुल 45.9 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं, जबकि यूट्यूब के 45.2 करोड़ यूजर्स हैं। इंटरनेट यूजर्स की संख्या भी बढ़ी। 2010 में करीब 5 करोड़ इंटरनेट यूजर्स थे, लेकिन 2020 तक 60 करोड़ यूजर्स हुए। बीते 10 साल में 12 गुना यूजर्स बढ़े। बीते महीने देश में 32.5 करोड़ फेसबुक यूजर्स रहे।
