ZOOOK ने अपना ईयरपॉड्स Rocker Twins भारतीय बाजार में किया लॉन्च
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ZOOOK ने भारतीय बाजार में अपना ट्रू वायरलेस इन-ईयर हेडफोन Rocker Twins लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 3,499 रूपए रखी गई है। इस ईयरपॉड में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 10 घंटों के बैकअप का दावा किया है। साथ ही इसके चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी है जिसे लेकर 100 घंटों के स्टैंडबाय का दावा किया है।