x

सौरमंडल के बाहर नजर आया एक और चांद, वैज्ञानिकों ने दबाई दातों तले अंगुली

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Nav Bharat Times

वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर पहले चांद की खोज की है। इस चांद का आकार Neptune ग्रह के बराबर है और ये एक गैसीय ग्रह की परिक्रमा कर रहा है, जिसका आकार बृहस्पति से भी बड़ा है। इस खोज से ये साबित हुआ कि हमारे सौरमंडल से बाहर भी चांद हैं। सौरमंडल में मिले करीब 180 चांद से ये बिलकुल अलग है। सौरमंडल के चट्टानी व बर्फीले पदार्थों से बने चांद के मुकाबले ये बाहरी चांद व इसका मूल ग्रह दोनों ही गैसीय हैं। धरती से इनकी दूरी 8,000 प्रकाश वर्ष है।