शिमला में एक जवान शहीद, 3 घायल; राजस्थान में 10 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शिमला के ठियोग के लंबीधार में सेना का एक ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में एक जवान की मौत जबकि तीन घायल हुए। दूसरी ओर राजस्थान के राजसमंद में देसूरी मेगा हाईवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटने से जबरदस्त हादसा हुआ। जिसमें एक कार टैंकर के नीचे दब गई, जिससे कार में सवार 10 लोगों में से 9 लोगों की मौत हुई। जबकि हादसे में घायल एक छोटी बच्ची की जान बच गई।
