पुलवामा में सुरक्षाबलों के हाथों तहरीक-उल-मुजाहिदीन का 1 आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलवामा जिले में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतकंवादी ढेर हो गया। इससे पहले सुरक्षा बलों ने काकापोरा क्षेत्र के दोगम गांव में जांच चौकी बनाई थी। जैसे ही कुछ आतंकवादी काकपोरा क्षेत्र के दोगम गांव से गुजरे तो सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें मारे गए एक आतंकवादी की पहचान अवंतिपोरा के शौकत अहमद भट के रूप में की गई है।
