हिमाचल प्रदेश के जिंदी गांव में लगी आग, 10 घर जलकर राख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
हिमाचल के जिला कुल्लू के एक गांव में भीषण आग भड़क गई है। जानकारी के अनुसार जिले के लगवैली में जिंदी गांव में आग लग गई। आग से अब तक 10 घर जलकर राख हो गए हैं। आग लगने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आग से पूरे गांव को खतरा बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन 2 घंटे का पैदल रास्ता होने के चलते अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को बैरंग लौटना पड़ा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
