इंदौर में अस्पताल ने की बड़ी लापरवाही, मोतियाबिंद का इलाज कराने आए 10 मरीजों की आंखों की रोशनी गई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित आई अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया, जहां मोतियाबिंद का इलाज कराने आए 10 मरीजों की आंखों में इन्फेक्शन के बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई। घटना से अस्पताल प्रबंधन समेत स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा। राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत हुए मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद कुछ को एक तो कुछ को दोनों आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है। फिलहाल ऑपरेशन थियेटर सील हुआ।
