10 श्रीलंकाई क्रिकेटर्स का पाक दौरे पर जाने से इनकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2009 में श्रीलंकाई टीम पर पाकिस्तान में हमला हुआ था। जिसे देखते हुए 10 श्रीलंकाई क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना किया। इनमें लसिथ मिलंगा, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुशल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चांडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों से कहा था कि वे खुद तय करें कि पाकिस्तान दौरे पर जाना चाहिए या नहीं।
