मलिंगा ने 24 घंटे के भीतर 2 देशों में खेले 2 मैच, झटके 10 विकेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने महज 24 घंटे में दो देशों में क्रिकेट खेला और 10 विकेट झटके। पहले उन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 34 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके बाद अगली सुबह वो श्री लंका गए और वहां 50 ओवरों के घरेलू टूर्नामेंट में 7 विकेट झटके। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनकी दोनों टीमों ने जीत दर्ज की। ऐसा करके उन्होंने क्रिकेटप्रेमियों को हैरत में डाल दिया।
