घाटी में 15 अगस्त से पहले भेजी जाएंगी 100 कंपनियां, कड़ी सुरक्षा के आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बंदोस्त को और सख्त करने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कश्मीर घाटी में 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों की 100 अतिरिक्त कंपनियां तैनात होंगी। जिनमें सीआरपीएफ की 50, बीएसएफ की 10, एसएसबी की 30, आईटीबीपी की 10 कंपनियां शामिल हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी और JKPM अध्यक्ष शाह फैसल ने अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती पर चिंता जताई है।
