आंध्र प्रदेश में 100 गायों की मौत से मचा हड़कंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आंध्र प्रदेश में करीब 100 गायों को जहर देकर मारने की खबर है। आरोप है कि गायों को बीती रात जहरीला भोजन दिया गया, जिससे उनकी मौत हुई। ताडेपल्ली के कोठूरू स्थित गोशाला में घटी इस घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सक गोशाला पहुंचे और अन्य जानवरों की जांच में जुटे। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
