अमेरिका: ‘पे टु स्टे’ वीजा रैकेट का भंडाफोड़, 100 भारतीयों का होगा प्रत्यर्पण !
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में ‘पे टु स्टे’ वीजा रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद भारतीयों समेत कई विदेशियों पर प्रत्यर्पण की तलवार लटक गई है। अधिकारियों ने कम से कम 600 प्रवासियों को देश में अवैध तरीके से बने रहने में मदद पहुंचाने के आरोप में 8 मास्टरमाइंड और करीब 100 छात्रों को गिरफ्तार किया है। उन पर विदेशी नागरिकों को डेट्रॉयट के फार्मिंगटन हिल्स में एक फर्जी विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाकर उन्हें अवैध रूप से अमेरिका में ठहराने का आरोप है।
