11 साल बाद विंबलडन में आमने-सामने होंगे फेडरर और नडाल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
रोजर फेडरर और राफेल नडाल पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों तीन बार फाइनल में टकराय जिसमें दो बार 2006, 2007 में फेडरर और एक बार 2008 में नडाल चैंपियन बने थे। यहां यह दोनों 11 साल बाद खेलेंगे। गौरतलब है कि चार घंटे 48 मिनट तक चले पांच सेट के मुकाबले में नडाल ने फेडरर को 6-4,6-4,6-7,6-7,9-7 से हराकर अपना पहला विंबलडन जीता था।