J&K: अवंतीपोरा में आतंकियों की गोलीबारी और IED ब्लास्ट में 12 जवान घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकवादियों ने आज दोपहर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। आतंकियों ने इलाके में जवानों पर पहले गोलीबारी की और फिर उन पर IED ब्लास्ट किया। इसमें CRPF के 12 जवान घायल हुए। ये आतंकी हमला पुलवामा के गोरीपोरा इलाके में हुआ। इस आतंकी हमले की विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई हैं। हमले में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जबकि आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
