जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, 13 अधिकारी सस्पेंड, कई लोगों की हालत गंभीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रुड़की में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन तमाम लोगों ने बीती शाम को शराब पी थी। घटना के बाद पुलिस व आबकारी विभाग जहरीली शराब बेचने वालों की धर पकड़ में जुट गया है। जबकि विभाग ने आबकारी निरीक्षक सहित 13 कर्मचारी निलंबित कर दिया है। बता दें मामले को गंभीरता से लेते हुए आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने ने ट्वीट कर मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
