अफगानिस्तान: गवर्नर पर हमले में 12 सुरक्षा गार्ड्स की मौत, 28 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@OFFICIALSUSHMIT
अफगानिस्तान में आज एक अफगानी गवर्नर के काफिले को निशाना बना कर हमला किया गया, जिसमें कम से कम 12 सुरक्षा गार्ड मारे गए। इस हमले में 28 लोग भी घायल हुए। हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन से मध्य लोगार प्रांत के गवर्नर अनवर इशाकजई के काफिले में टक्कर मारी थी। हमला लोगार-काबुल हाईवे पर मोहम्मद आगा में हुआ। इसमें गवर्नर व काफिले में शामिल खुफिया एजेंसी के प्रांतीय प्रमुख बाल-बाल बच गए। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।
