पुणे: 12 साल के हाजिक काजी ने समुद्र की सफाई करने वाले जहाज ERVIS को किया डिजाइन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
महाराष्ट्र के पुणे निवासी 12 वर्षीय हाजिक काजी ने ऐसा जहाज मॉडल ERVIS तैयार किया जो समुद्र में तैरने के साथ-साथ उसकी गंदगी भी साफ करेगा। इस मॉडल के द्वारा जल प्रदूषण को कम करने और समुद्री जीव-जंतु और पौधों को बचाने में भी मदद मिलेगी। बकौल काजी समुद्री कचरे की वजह से समुद्री जीवों पर पड़ने वाले बुरे असर को ध्यान में रखते हुए मैंने समुद्र में प्रदूषण को कम करने और समुद्री जीवों को बचाने के लिए पानी का जहाज ERVIS बनाया है।
