बीते 6 महीनों में 126 आतंकियों का हुआ खात्मा- गृह मंत्रालय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गृह मंत्रालय ने हालिया बताया है कि आतंक विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने बीते 6 महीनों में घाटी में 126 आतंकियों को ढेर किया है। वहीं आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान, सुरक्षाबलों के 75 जवान शहीद हुए। जिनमें पुलवामा आतंकी हमले के 40 शहीद भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक सीमा पार से होने वाली घुसपैठ बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब 43% कम हुई।
