भदोही के अवैध पटाखा फैक्ट्री धमाके में 3 मकान ढहे, 13 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
शनिवार को यूपी के भदोही के चौरी क्षेत्र के रोटहां गांव में एक पटाखा व्यवसायी के घर में विस्फोट हो गया है. इस विस्फोट में 13 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. वहीं घटनास्थल पर NDRF, ATS और बम निरोधक की टीम पहुंच गई है और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. विस्फोट इतना तेज था कि मकान से सटे 2 अन्य मकान भी जमींदोज हो गए. बताया जा रहा है कि इस मकान में अवैध तरीके से पटाखा बनाया जा रहा था. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
