मेक्सिको में पार्टी में अज्ञात बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, 13 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कल मेक्सिको के वेराक्रूज में एक पार्टी में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। जिसमें 7 पुरुष, 5 महिलाएं और 1 बच्चे समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई। गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चला। बता दें वैराक्रूज अपराध और मादक पदार्थ गिरोहों के बीच हिंसा प्रभावित क्षेत्र है। बंदूकधारियों ने मिनाटीत्लान में एक कार्यक्रम में पहुंचकर अल बेकी नामक व्यक्ति से मिलने की बात कहकर गोलीबारी शुरु कर दी।
