जम्मू बस स्टैंड के पास खड़ी बस से 15 किलो विस्फोटक बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
जम्मू में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बस स्टैंड पर खड़ी बस से 15 किलो विस्फोटक बरामद किया। कठुआ की बिलावर तहसील से बस कंडक्टर को विस्फोटक का बैग दिया गया था। एक संदिग्ध की गिरफ्तारी कर पूछताछ जारी है। इसी साल 7 मार्च को जम्मू बस स्टैंड पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। जिसमें 2 लोग मरे और 30 से ज्यादा घायल हुए।
