अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही धमाका, 15 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिणी अफगानिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही एक जोरदार धमाका हुआ। काबुल के पोलिंग स्टेशन पर हुए धमाके में 15 लोग घायल हुए। 18 साल तक चले युद्ध के बाद दहशतगर्दी का माहौल बनाए रखने के लिए आतंकी संगठनों ने चुनावी रैलियों और चुनावी दफ्तरों को निशाना बनाने के लिए हमले किए थे, जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे।
