150 आतंकी पीओके में जुटे, हाई अलर्ट पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आर्टिकल-370 कमजोर होने पर भारत-पाक के बीच टेंशन बढ़ी। एफएटीएफ ने एक रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान ने पीओके और जम्मू-कश्मीर से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तत्काल दर्जनभर आतंकी शिविरों के 150 से ज्यादा आतंकियों को फिर से सक्रिय किया। पीओके क्षेत्र के कोटली, रावलकोट, बाघ और मुजफ्फराबाद में भारतीय सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया। लगभग पूरी तरह बंद आतंकी शिविरों में पिछले हफ्ते काफी गतिविधियां दिखीं थी।
