152 वियतनामी पर्यटक ताइवान पहुंचते ही लापता, तलाश शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@GulfTimes_QATAR
ताइवान से 152 वियतनामी पर्यटक लापता हो गए हैं। उनकी तलाश ताइवान के अधिकारियों ने शुरू कर दी है। सभी लोग पर्यटन वीजा पर यहां आने के बाद से लापता हैं। खबरों के मुताबिक हो सकता है कि वो यहां अवैध रूप से काम करने के लिए आए हों। ये पर्यटक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया से ताइवान आने के लिये ज्यादा लोगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से 3 साल पहले शुरू की गई एक पहल के तहत जारी वीजा पर यहां आए थे। फिलहाल गुमशुदा लोगों की जांच जारी है।
