कल इटली में होगी अंबानी की बेटी की सगाई, 3 दिन तक मनेगा जश्न
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
21 सितंबर को मुकेश अंबानी की बेटी और रिलायंस जियो की डायरेक्टर ईशा अंबानी की एंगेजमेंट आनंद पीरामल से होगी। ईशा और आनंद की एंगेजमेंट इटली की झील के किनारे होगी। इस झील का नाम लेक कोमो है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की एंगेजमेंट का फंक्शन लगातार 3 दिन तक चलेगा। उनका एंगेजमेंट प्रोग्राम रविवार को फेयरवेल लंच के साथ खत्म होगा। पहले ऐसा माना जा रहा था कि आकाश अंबानी की शादी पहले होगी लेकिन ईशा की शादी उनसे पहले इसी साल दिसंबर में होगी।
