29 साल पहले आज ही के दिन क्रिकेट के मैदान पर पहली बार उतरे थे 'भगवान'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sportskeeda
क्रिकेट इतिहास में 15 नवंबर बेहद खास है, क्योंकि यही वो दिन है जब पहली बार इस क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। सचिन ने इसी दिन 1989 को 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। सचिन ने अपना पहला टेस्ट कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। हालांकि सचिन अपनी पहली पारी में 16 रन बनाकर पाक गेंदबाज वकार यूनिस के तीसरे शिकार बने थे।
