दक्षिण अफगानिस्तान में हवाई हमले में 17 पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान के हेलमंड में 17 पुलिसकर्मियों की मौत हवाई हमले में हुई। तालिबान के साथ लड़ाई में गलती से हुए हवाई हमले में ये पुलिसकर्मी मारे गए। इस हमले में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए। अफगानिस्तान या अमेरिकी बलों में से किसने ये हवाई हमला किया? इसका पता नहीं लग सका। दूसरी तरफ तालिबान की ओर से जारी बयान में इस हमले के लिये अमेरिकी बलों को जिम्मेदार बताया गया है।
