टेक्सास: उसेन बोल्ट के बाद 18 वर्षीय लड़के ने 9.98 सेकंड में पूरी की 100 मीटर दौड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
'वाइट लाइटनिंग' नाम से मशहूर हाई स्कूल स्प्रिंटर ने एक स्कूली इवेंट में 100 मीटर दौड़ 9.98 सेकंड में पूरी की। 18 वर्षीय मैथ्यू बोलिंग ने क्सास रीजन थ्री- 6ए ट्रैक एवं फील्ड इवेंट में शनिवार को ये कारनामा किया। वो 20 साल से कम उम्र में इतने कम समय में 100 मीटर दूरी नापने वाले सबसे तेज अमेरिकी धावक बने। हालांकि वो उसेन बोल्ट से 0.4 सेकेंड से पिछड़े।
