पीड़िता चाम कौर ने 1984 सिख दंगे के आरोपी सज्जन कुमार को पहचाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Hindustan Times
आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में 1984 सिख दंगों से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। जिसमें दंगों की पीड़िता गवाह बीवी चाम कौर ने आरोपी सज्जन कुमार को पहचान लिया है। बता दें बीवी चाम कौर के परिवार के कई लोगों को दंगे में अपनी जान गंवानी पड़ी थी। मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। बीते दिन कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचे सिख दंगों के दोषियों पर कोर्ट परिसर में मौजूद सिख समुदाय के लोगों ने कोर्ट रूम से निकलते वक्त हमला किया।
