x

India vs Australia 1st T-20 Match: भारत ने जीता टॉस, पहले लिया गेंदबाजी का फैसला

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Aaj Tak

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की T-20 सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। बता दें कि विराट कोहली की सेना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले पहले T-20 मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम को मात देकर कंगारुओं की धरती पर जीत के साथ दौरे का आगाज करना चाहेगी।