बीजापुर: नक्सली हमले में 2 जवान घायल, मतदान के बीच नक्सलियों ने हमलों की तादाद बढ़ाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। ऐसे में सुबह दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट के बाद हाल ही में नक्सलियों ने Commando Battalion for Resolute Action (CoBRA) के 2 जवानों को घायल कर दिया। वहीं बीते दिन एक जवान शहीद हो गया था। फिलहाल मोर्चाबंदी करके मतदान कराया जा रहा है ताकि नक्सलियों के हमले से बचा जा सके। ये मुठभेड़ सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच राज्य के बीजापुर के पमेड इलाके में हुई है।
