छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में महिला कमांडो ने 2 नक्सलियों को किया ढ़ेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में महिला कमांडो ने भी मुठभेड़ में हिस्सा लेकर 2 नक्सलियों को ढेर किया। दंतेवाड़ा पुलिस ने नक्सलियों के लिए दंतेश्वरी लड़ाका का गठन किया, जो पुरुष साथियों के साथ मिलकर मुठभेड़ में हिस्सा लेती हैं। 30 सदस्यों की पलटन में नक्सल काडर या फिर सरेंडर किए हुए नक्सलियों की पत्नियों को शामिल किया जाता है। मौके से INSAS राइफल, गोला-बारूद, 12 बोर का हथियार बरामद हुआ।
