2 रूसी अंतरिक्षयात्री करेंगे 6 घंटे तक स्पेसवॉक, करेंगे ये खोजबीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikimedia Commons
रूस के 2 अंतरिक्षयात्री आज ISS से जुड़े सोयुज MS-09 अंतरिक्षयान के बाहरी कवच के छेद की जांच करने के लिए 6 घंटों की स्पेसवॉक करेंगे। इसे लेकर नासा ने कहा कि रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के ओलेग कोनोशेंको और सर्गेई प्रोकोप्येव पूर्वी मानक समयानुसार सुबह 11 बजे अपनी स्पेसवॉक शुरू करेंगे। जबकि भारतीय समयानुसार ये समय रात के साढ़े 9 बजे होगा। बता दें MS-09 अंतरिक्षयान में खराबी की जांच के लिए दोनों वैज्ञानिक 6 घंटे तक स्पेसवॉक करेंगे।
