प. बंगाल: कूचबिहार स्थित प्राइमरी स्कूल में दिनदहाड़े गोलीबारी, 2 शिक्षक घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प. बंगाल के कूचबिहार स्थित दिनहाटा में आज एक स्कूल में तब अफरातफरी मच गई, जब स्कूल में बदमाशों ने आकर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में 2 शिक्षक घायल हुए। आपको बता दें ये घटना गीतालदेह स्थित हरिरहाट प्राथमिक स्कूल में हुई थी। यहां स्कूल खुलने के कुछ ही देर बाद ही कुछ बाइक सवार पहुंचे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ये स्कूल तृणमूल नेता मुफ़ज़्ज़ल होसैन के बड़े भाई मजनू होसैन स्कूल का है।
