J&K: बडगाम में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढ़ेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. जहां सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। हालांकि इसमें 2 जवान घायल भी हुए हैं। पिछले 2 हफ्ते में सुरक्षाबलों ने 20 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों में आतंकी संगठन लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर भी शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को कुलगाम और पुलवामा में अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को ढ़ेर किया था।
