x

20 साल का हुआ Google, Doodle बनाकर लोगों को कहा थैंक्स

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: 9to5Google

Google आज यानी 27 सितंबर को 20 साल का हो गया है। इस मौके पर गूगल ने वीडियो डूडल बनाकर खुद को विश किया और लोगों से मिले प्यार के लिए थैंक्यू कहा है। साथ ही गूगल ने 1.37 मिनट का वीडियो अपलोड किया है। डूडल वीडियो में गूगल के अबतक के इतिहास को दिखाया गया है। 20 सालों में अलग-अलग भाषा, पढ़ने, नाचने जैसी चीजों को इस वीडियो में दिखाया गया है। गूगल को 1998 में 2 अमेरिकी छात्रों लैरी पेज और सर्गेइ ब्रिन ने एक रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए बनाया था।