20 साल पहले आज ही के दिन कुंबले ने टेस्ट पारी में 10 विकेट झटककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ICC
7 फरवरी का दिन क्रिकेट के इतिहास का सबसे यादगार दिन है, क्योंकि आज ही के दिन 20 साल पहले 1999 में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 से 7 फरवरी 1999 तक दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में टेस्ट पारी में पूरे 10 विकेट झटके थे। उनसे पहले इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कारनामा किया था। जबकि उस मैच में 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को भारत ने 212 रनों से मात दी थी।
