घाटी में 200 से 300 आतंकियों के जरिए घुसपैठ की ताक में पाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में 200 से 300 आतंकी सक्रिय हो चुके हैं। जिनके जरिए पाकिस्तानी सेना घुसपैठ की कोशिश कर सकती है। ये कहना जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह का है। बकौल दिलबाग राज्य में 200 से 300 आतंकवादी पहले ही सक्रिय हैं और पाकिस्तानी सेना ने सर्दियां शुरू होने से पहले ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में आतंकी घुसपैठ कराने के लिए सीमांत इलाकों में गोलीबारी शुरू कर दी है।
