अयोध्या राम जन्मभूमि आतंकी हमला: 14 साल बाद फैसला, 4 को उम्रकैद, 1 बरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साल 2005 में अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में हुए आतंकी हमले में कोर्ट ने 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके अलावा उनपर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा। वहीं प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट ने एक आरोपी मोहम्मद अजीज को बरी किया। कोर्ट ने निर्णय के लिए 18 जून की तारीख निर्धारित की थी। मामले में 14 पुलिसकर्मियों समेत कुल 63 गवाहों ने बयान दर्ज करवाए थे।
