हो गया ऐलान! 2026 के ओलिम्पिक और पैरालिम्पिक गेम्स का मेजबान होगा यह देश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति ने वोटिंग के बाद इटली के मिलान और कोर्टिना डी अम्पेजो शहर को 2026 के ओलिम्पिक और पैरालिम्पिक गेम्स की मेजबानी सौंपी है। 2026 विंटर ओलिम्पिक के लिए 6 से 22 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई है। वहीं, पैरालिम्पिक 6 से 15 मार्च तक होंगे। इटली में आखिरी बार विंटर ओलिम्पिक का आयोजन ट्यूरिन में किया गया था। इटली को 82 में से 47 वोट मिले।