मणिपुर के 22 वर्षीय सिविल इंजीनियर ने व्हाट्सएप में खोजा बग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
व्हाट्सएप बग ढूंढने पर मणिपुर के 22 वर्षीय सिविल इंजीनियर जोनेल सौगैजम को फेसबुक ने 5,000 डॉलर करीब 3,47,250 रुपये का पुरस्कार दिया है। इसके साथ ही जोनेगल को सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म फेसबुक हॉल ऑफ फेम की 94 लोगों की सूची में 16वां स्थान दिया गया है। यह बग यूजर की निजता को भंग करता था और ऑडियो कॉल रिसीवर की इजाजत के बिना वीडियो कॉल में बदल जाता था।