22 साल की महिला की 17 साल के लड़के से 'शादी', यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई में 22 साल की एक महिला को 17 साल के लडके के साथ यौन उत्पीडन के आरोप में पॉक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात है कि महिला खुद को 17 साल के लडके के बच्ची की मां बता रही है। महिला के मुताबिक पिछले साल दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों के बीच संबंध सहमति से बने थे। महिला को इस संबंध से एक 5 महीने की बच्ची भी है, उसने अदालत में जमानत के लिए याचिका दायर की है। हालांकि महिला को भायखला जेल में भेज दिया गया।
