फिरोजपुर सीमा पर 25 करोड़ कीमत की 5 किलो हेरोइन बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
भारत-पाकिस्तान सीमा पर फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस एवं बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन दौरान करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्कर बीएसएफ की चेक पोस्ट निकट हेरोइन छिपाकर गये हैं और भारतीय तस्कर यहां से हेरोइन निकालने की फिराक में हैं। BSF की चेक पोस्ट के पास से 5 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 25 करोड़ रुपये बताई गई है।
