इराक में हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 28 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इराक के बगदाद में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार जारी हैं। यहां प्रदर्शन में अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है और 600 से ज्यादा लोग घायल हैं। कल बगदाद में तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर हंगामा और आगजनी की। इस दौरान हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की। प्रदर्शन में करीब 4 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था।
