वीडियो: 3 नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल तानकर घर की पार्किंग में ही परिवार को लूटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के मॉडल टाउन में एक परिवार के साथ अलसुबह 03:18 बजे बंदूक की नोक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लूट की। पूरी घटना CCTV में कैद हुई। घर की पार्किंग में परिवार जब कार पार्क कर रहा था, तब बंदूक दिखाकर 3 नकाबपोश अंदर घुसे थे। घटना के वक्त गाड़ी में एक महिला और एक बच्ची भी थी। बता दें बदमाशों ने मदद के लिए फोन लगा रही महिला से मोबाइल ले लिया था।
