बिहार: छपरा में मॉब लिंचिंग, 3 लोग मारे गए, 1 गंभीर रुप से घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार में एक बार फिर मॉब लिचिंग की घटना घटी। सारण जिला हेडक्वॉर्टर छपरा में गुस्साए लोगों ने 3 संदिग्ध चोरों को पीट-पीटकर मार डाला। एक चोर गंभीर रूप से घायल है। घटना संदिग्ध मवेशी चोरी से जुड़ी है। गौरतलब है कि पहले से ही बाढ़ के प्रकोप के कारण आलोचनाओं से घिरी बिहार की नीतीश सरकार के लिए छपरा मॉब लिंचिंग की घटना और मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
