पिछले 12 दिनों में पेट्रोल में 3 रु तो डीजल में 2 रु तक की कटौती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी के चलते घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 20 पैसे और डीजल का दाम 7 पैसे कम हो गया। यह लगातार 13वां दिन है जब इनके दाम में कमी आई है। आपको बता दें 18 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती जारी है। इस दौरान पेट्रोल के कीमतों में 3 रु. से कुछ ज्यादा जबकि डीजल के कीमतों में करीब 2 रु. की कटौती हुई है।
