हमले की साजिश नाकाम, 6 एके-47 के साथ कठुआ से 3 आतंकी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हमले की साजिश नाकाम हुई और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन आतंकियों को 6 एके-47 के साथ गिरफ्तार किया है। आतंकियों को पंजाब-जम्मू-कश्मीर बॉर्डर के लखनपुर से गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि एक ट्रक से हथियार ले जाया जा रहा है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ट्रक को पकड़ा और तीन आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।
